पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर ट्राॅली आैर पिकअप की टक्कर में दो जख्मी, चालक अंदर फंसा

ट्रैक्टर-ट्राॅली आैर पिकअप की टक्कर में दो जख्मी, चालक अंदर फंसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लांडरां-चुन्नी मार्ग पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने सामने से आ रही पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे पिकअप का अगला हिस्सा अंदर घुस गया और चालक खून में लथपथ होकर गाड़ी के अंदर ही फंस गया। एक बाइक चालक युवक भी चपेट में आ गया, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसएचओ सोहाना मंजीत सिंह ने बताया कि पिकअप चालक व बाइक चालक युवक को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया है। दोनों अभी बयान देने की हालत में नहीं हैं। बहरहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास इमारतों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रत्यक्षदर्शी हरविंदर ने बताया कि एक पिकअप चालक खून में लथपथ गाड़ी में फंसा हुआ था। राहगीर उसको देखदेख कर आगे निकलते जा रहा थे। किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया था। हरविंदर ने बताया कि उसने व कुछ अन्य राहगीरों ने मिलकर पिकअप के क्षतिग्रस्त हिस्से को बाहर खींचने का प्रयास किया। लोग पिकअप चालक की सहायता करने के लिए लगे हुए थे। उधर हादसे में पिकअप के पीछे आ रहा बाइक चालक युवक भी घायल हो गया था। कुछ लोग उसकी सहायता कर रहे थे तो कुछ पिकअप चालक को बाहर निकलने का प्रयास किया। एक युवक ट्रक से सबल निकाल कर ले आया। पिकअप की खिड़की को सीधा करने का प्रयास किया गया और करीब पौने घंटे बाद फंसे चालक को बाहर निकाला गया व बाइक चालक युवक को सोहाना अस्पताल ले जाया गया। दोनों को जीएमसीएच-32 भेज दिया गया।

पौने घंटे बाद लोगों ने निकाला

पिकअप के अंदर फंसे चालक को लोगों ने पौने घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

खबरें और भी हैं...