पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5000 एकड़ जमीन का सर्वे करने पहुंची टीम को किसानों ने लौटाया

5000 एकड़ जमीन का सर्वे करने पहुंची टीम को किसानों ने लौटाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एयरपोर्ट एरिया में गमाडा को एयरोसिटी एक्सटेंशन के लिए करीब 5 हजार एकड़ जमीन एक्वायर करनी है। इस जमीन काे एक्वायर करने के लिए नए लैंड एक्वीजिशन एक्ट के तहत सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट (एसआईए) करवाने का काम शुरू किया गया है। असेसमेंट के लिए मंगलवार को गांव बाकरपुर में गमाडा के लैंड इक्वीजिशन विंग की टीम गांव बाकरपुर पहुंची। अभी कुछ किसानों के घरों में ही असेसमेंट का काम शुरू किया गया था, जिसे किसानों ने बीच में ही रोक दिया और गमाडा की टीमों को वापस भेज दिया। लोगों का कहना है कि पहले गमाडा जमीन का रेट निर्धारित करे, कमर्शियल एरिया को बढ़ाए तथा लैंड इक्वीजिशन के लिए अवाॅर्ड सुनाए। उसके बाद ही अन्य प्रक्रिया को चालू किया जाए।

किसान आंदोलन कमेटी का कहना है कि सरकार जो भी पॉलिसी लैंड पूलिंग या एक्वीिजशन को लेकर तैयार करना चाहती है, उस कमेटी में किसानों को भी शामिल किया जाए। ताकि किसानों के हितो का ख्याल रखा जा सके। जमीन का रेट मार्केट रेट के अनुसार होना चाहिए। लैंड पूलिंग के साथ साथ किसानों को पैसे लेने का भी विकल्प दिया जाए। ताकि किसान दोनों स्कीमों का फायदा उठा सकें। गमाडा की ओर से जो बार बार कहा जा रहा है कि 70 फीसदी किसान लैंड पूलिंग के तहत जमीन देने को तैयार है वो पूरी तरह से गमाडा के अधिकारियों के दिमाग की उपज है। किसान ऐसी किसी भी बात के लिए राजी नहीं है।

16 तरह की मांगी जानकारी

5 हजार एकड़ जमीन से संबंधित करीब 14 गांवों के किसानों की ओर से किसान आंदोलन कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी ने गमाडा की असेसमेंट टीमों को वापस भेजा है। उनका कहना है कि इन टीमों द्वारा करीब 16 डॉक्यूमेंट्स से संबंधित गांवों के किसानों की अलग अलग जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। इनमें कई जानकारियां पर्सनल भी हैं। सबसे बड़ी बात लैंड पूलिंग को लेकर पूछी जा रही है। जब तक सरकार लैंड एक्वीजिशन एक्ट के तहत अवाॅर्ड नहीं सुनाती तब तक किसी प्रकार की भी असेसमेंट नहीं करने दी जाएगी।

लैंड पूलिंग थोपने में जुटा गमाडा...

किसान नेता मक्खन सिंह ने बताया कि टीम को यह कहकर वापस भेजा गया है कि जब तक गमाडा के अधिकारी किसानों से आकर बात नहीं करते तब तक वो कोई कार्रवाई नहीं होने देंगे। गमाडा इस असेसमेंट की आड़ में गमाडा लैंड पूलिंग स्कीम को लोगों पर थोपने के लिए डॉक्यूमेंट्स तैयार करने में जुटा हुआ है।

खबरें और भी हैं...