ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग स्कूटर चालक की मौत
खरड़| खरड़-मोहाली रोड पर चर्च के पास ट्रक ने आगे जा रहे स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। इससे स्कूटर सवार घायल हो गया िजसे सिविल अस्पताल खरड़ ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुंडी खरड़ के 50 वर्षीय हरविंदर सिंह के रूप में हुई है। िसटी पुलिस ने अमन सिटी निवासी प्रीतकमल सिंह की िशकायत पर अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।