पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 6 लोगों पर हुआ केस दर्ज, अभी तक नहीं हुई कोई भी गिरफ्तारी

6 लोगों पर हुआ केस दर्ज, अभी तक नहीं हुई कोई भी गिरफ्तारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोहाना गांव के पास पंजाब फर्नीचर हाऊस के मालिक जसवीर सिंह, उनके भाई व वर्करों पर पंजाब पुलिस के मुलाजिम इंद्रजीत सिंह की शिकायत पर सोहाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह केस आईपीसी की धारा 420, 294, 342,324, 148 व 149 के तहत दर्ज किया गया है। लेकिन, अभी तक इस केस में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इंवेस्टिेगेशन आॅफिसर ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

पीड़ित मुलाजिम इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उसने अपने घर के लिए इस दुकान से 9 दरवाजे व 14 खिड़कियां आर्डर पर मरिंडी की लकड़ी की बनवाई थी। करीब तीन चार दिन पहले दुकानदार जसवीर सिंह ने माल उनके घर भिजवा दिया। इस कुल माल की कीमत 30 हजार बनी थी और वह 24 हजार रुपए दे चुके हैं। शेष पैसे व माल लेने के लिए शुक्रवार को अपने मिस्त्री सुच्चा सिंह को लेकर दुकान पर गए। क्योंकि, मरिंडी की लकड़ी की जगह दुकानदार ने कुछ खिड़कियां व दरवाजे डेक की लकड़ी लगाकर भेज दिए थे। उसने जब दुकानदार को यह बात बोली तो उसने सामान वापस करने के लिए कहा।

जवाब में उसने कहा कि अब सारा सामान मिस्त्री ने फीट कर दिया है, वह कहां से लाए। इसी बात को लेकर दुकानदार ने मिस्त्री सुच्चा सिंह को पिटना शुरू कर दिया।

वर्करों ने दरवाजा लगाया और वीडियो बनानी शुरू कर दी। उसने मिस्त्री को बचाना चाहा तो उसे भी पीटा। दोनों को काफी चोंटें लगी हैं। ऊपर से धमकाया कि पंजाब पुलिस में नौकरी कैसे होती है, यह दिखाएंगे। वह दोनों सिविल अस्पताल में एडमिट हैं और मिस्त्री सुच्चा सिंह का हाथ भी फ्रैक्चर है।

दुकानदार बोला झगड़ा मुलाजिम ने शुरू किया....

वहीं, दूसरी तरफ दुकान मालिक जसवीर सिंह ने बताया कि कुल 32 हजार का माल था और मिस्त्री भी दुकान से ही जाने थे। लेकिन, माल घर पहुंचने के बाद इंद्रजीत सिंह ने मना कर दिया और अपना मिस्त्री लगा लिया। मुलाजिम ने आरोप लगाया है कि उन्होंने मरिंडी की लकड़ी की जगह डेक की लकड़ी लगा दी। उसने सामान वापस लौटने के लिए कहा तो रोब दिखाने लगा। जिस पर इंद्रजीत ने उनको थप्पड़ मार दिया और इस बात पर हाथापाई शुरू हो गई।

पुलिस ने मुलाजिम व घायल मिस्त्री की शिकायत पर उक्त दुकान मालिक व उसके अन्य 6 लोगों के खिलाफ केस रजिस्टर्ड कर लिया है। जल्द ही आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-ओम प्रकाश, इंवेस्टिेगेशन आफिसर, सोहाना थाना

खबरें और भी हैं...