मोहाली में जल्दी ही लड़कियों का कॉलेज होगा, जिसके लिए प्रयास लगातार जारी हैं। यह बात कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के बेटे एडवोकेट कंवरबीर सिंह सिद्धू ने दिशा वुमन वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से इतिहास की कहानी गुग्गल बेबे की जुबानी प्रोग्राम के अंतर्गत बेबे कुलवंत कौर मनैला को स्टूडेट्स के रूबरू प्रोग्राम दौरान दोआबा कॉलेज में कही। वे यहां मुख्य मेहमान के तौर पर आए थे। एडवोकेट सिद्धू ने कहा कि गुग्गल बेबे के आगे मुझे मेरी डिग्रियां फीकीे लग रही हैं। बेबे कुलवंत कौर के पास सभी धर्मों की इतनी जानकारी होना कुदरत के करिश्मे से कम नहीं। इस दौरान कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद सिंह साहिब ज्ञानी रघुवीर सिंह जत्थेदार तख़्त श्री केसगढ़ साहिब ने कहा कि आज गुग्गल बेबे पर करवाए गए प्रोग्राम का विषय बहुत ही भावपूरक है और दिशा ट्रस्ट ने एक आम औरत की बात करके उसको बड़ा सम्मान दिया है। यह कार्यक्रम दिशा ट्रस्ट के प्रधान हरदीप कौर विर्क के नेतृत्व में इतिहास की कहानी गुग्गल बेबे की जुबानी शुरू की गई शृंखला के अंतर्गत करवाया गया।