पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिस डिपार्टमेंटल स्टोर से दूध के क्रेट चोरी हुए थे, उसके ताले तोड़कर फिर हुई चोरी

जिस डिपार्टमेंटल स्टोर से दूध के क्रेट चोरी हुए थे, उसके ताले तोड़कर फिर हुई चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मटौर थाने के तहत आते इलाके में चोरियां बढ़ती जा रही हैं। गत रात मटौर स्थित एके डिपार्टमेंटल स्टोर से चोरों ने करीब डेढ़ लाख का सामान चुरा लिया। इसमें फ्रेश और एक्सपायरी सामान शामिल था। चोर उसे रेहड़ी समेत ले गए। इसे लेकर स्टोर मालिक नवीन गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी है।

नवीन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान में एक हफ्ते में दूसरी बार चोरी हुई है। करीब 6 दिन पहले उनकी दुकान के बाहर रखे दूध के चार क्रेट चोरी हो गए थे। साथ की दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज में नजर आया था कि एक्टिवा सवार दो युवकों ने क्रेट चुराए थे। उन्हीं दोनों युवकों ने फेज-3बी2 में हनुमान मंदिर के सामने के पार्क में वेरका बूथ से भी दूध के क्रेट चुराए थे।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह वे दुकान खोलने आए तो ताले टूटे हुए थे। जो चेन रेहड़ी के साथ लगी थी, वह भी टूटी थी। उन्होंने शॉप में एक दिन पहले ही शैंपू के डिब्बे और अन्य सामान अलग करवाया था। इसमें एक्सपायरी सामान भी था, जो कंपनी को वापस भेजना था। साथ ही फ्रेश सामान रखा था। चोरी उनकी रेहड़ी में ही सामान रखकर ले गए। उन्होंने आशंका जताई की यह उन एक्टिवा सवार युवकों का ही काम है। उन्होंने पुलिस को उन युवकों की फोटो भी सौंपी है। पुिलस ने जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...