फेज-7 में रहने वाली प्रेगनेंट महिला रजनी चंदेल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके मायके वालों की शिकायत पर मटौर पुलिस ने उसके पति हमीरपुर निवासी पवन के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया था। उस गत दिवस गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। पूछताछ में उसने पुिलस को बताया कि 15 मई की सुबह वह अपनी मां से मिलने हमीरपुर गया था। उसे नहीं पता था कि उसके जाने के बाद प|ी रजनी फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेगी। आईओ जगीर सिंह ने बताया कि आरोपी ने बताया कि उसमें और रजनी में किसी विशेष बात को लेकर झगड़ा नहीं हुआ था। शहर महंगा है और खर्चा ज्यादा था, जबकि आमदन कम। इसी को लेकर कभी कभार बहस होती थी। झगड़ा हर पति-प|ी में होता है। इसका यह मतलब नहीं कि कोई आत्महत्या ही कर ले। उसने बताया कि जब वह हमीरपुर गया तो रजनी बिलकुल ठीक थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह उसे भी खटक रहा है। पवन को रविवार को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दूसरी तरफ मृतका के माता-पित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वे अमृतसर के रहने वाले हैं। बेटी की शादी को 6 साल हो गए थे। वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई थी। इसे लेकर रजनी काफी खुश थी। रोज सैर करने जाती थी तो मां कमलेश से फोन पर बात करती थी। 15 मई को उसका फोन नहीं आया। उन्होंने कई बार रजनी को फोन किया, लेकिन उसने नहीं उठाया।
अाईओ जगीर सिंह का कहना है कि आरोपी पति पवन को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड खत्म होने के बाद उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।