पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ न छोड़ेंगे...

ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ न छोड़ेंगे...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंंगे...तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ न छोड़ेंगे...। मोहाली के शास्त्री मॉडल स्कूल के ओल्ड स्टूडेंट्स ने शनिवार को री-यूनियन के दौरान इस गीत पर डांस करते हुए एक-दूसरे से मरते दम तक दोस्ती निभाने का वादा किया। 22 दिन पहले सोलन में मिले 10 दोस्तों ने इस री-यूनियन की प्लानिंग की थी। शनिवार को हुई री-यूनियन में बाकी दोस्तों ने भी अपनी फैमिली के साथ हिस्सा लिया। इसमें करीब 25 दोस्त और उनकी फैमिलीज पहुंचीं। सभी ने एक-दूसरे के साथ जमकर डांस किया और पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। इस दाैरान दूर-दूर से ओल्ड स्टूडेंट पहुंचे। भोपाल से योकेश सैली, यूके से स्नेह लता, साेलन से नइया, बद्दी से नोनिका और लुधियाना से अमित बस्सी विशेष रूप से अपनी फैमिलीज के साथ पहुंचे। इसके अलावा नरिंदर बैंस और उनकी प|ी अंजू, रिहाना, अमरजोत, नवजोत, चरणजीत सिंह, विकास, रमन, मनजीत, वेद प्रकाश, हर्ष प्रभाकर, शेखर कंवलजीत सिंह, कंवलप्रीत सिंह, प्रवीण, मुकेश, हरविंदर और विशाल अपनी फैमिलीज के साथ पहुंचे। कपल डांस, ग्रुप डांस और गेम्स के जरिये सभी ने खूब मस्ती की। बाद में सभी ने एक-दूसरे से मरते दम तक दोस्ती निभाने के वादे के साथ विदा ली और कहा कि अब समय-समय पर वो इस तरह मिलते रहेंगे।

शास्त्री मॉडल स्कूल के ओल्ड स्टूडेंट्स की री-यूनियन में 25 दोस्त पहुंचे फैमिलीज के साथ, पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा

इंडियन ब्यूटी के बीच लंदन ब्यूटी...

री-यूनियन के दौरान यूके से आई स्नेहलता का वेलकम किया गया। उन्होंने कहा कि सभी दोस्तों और उनकी फैमिलीज के वार्म वेलकम ने उनकी दोस्ती को नया आयाम दिया है। री-यूनियन का संचालन संभाल रहे अमित बस्सी ने सभी दोस्तों और उनके लाइफ पार्टनर्स का धन्यवाद करते हुए सभी फीमेल फ्रेंड्स को इंडियन ब्यूटी और स्नेह लता को लंदन ब्यूटी का खिताब दिया।

हसबेंड बोले-दोस्ती बेमिसाल...

री-यूनियन के दौरान कुछ फीमेल फ्रेंड्स के हसबेंड भी उनके साथ पहुंचे। अंजू के पति नरिंदर बैंस, नइया के हसबेंड अतुल मेहता, नोनिका के हसबेंड नवनीत शर्मा ने कहा कि सभी की दोस्ती बेमिसाल है। 27 साल बाद भी इनकी दोस्ती पहले की तरह है। इस दौरान बरमिंघम से स्नेहलता के पति संजीव कुमार ने वीडियो कॉल कर दोस्तों से बात की और कहा कि अगली बार वे भी सबको जॉइन करेंगे।

नरिंदर बैंस

संजीव कुमार

अतुल मेहता

नवनीत शर्मा

खबरें और भी हैं...