पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चे स्कूल, सास ससुर गए माथा टेकने, देवर ने किया भाभी से रेप की कोशिश

बच्चे स्कूल, सास-ससुर गए माथा टेकने, देवर ने किया भाभी से रेप की कोशिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फेज-11 में रहने वाली एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी है। फेज-11 पुलिस ने देवर अजय कुमार के खिलाफ धारा 354,354ए, बी, सी व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको न्याियक हिरासत में भेज दिया गया।

पति डेढ़ साल पहले गया घर से आज तक नहीं लौटा: फेज-11 थाने के आईओ जीत सिंह ने बताया कि पीड़िता ने जो शिकायत दी थी कि उसका पति ट्रक ड्राइवर था और उसके दो बच्चे हैं। करीब डेढ़ साल पहले उसका पति ट्रक लेकर कहीं सामान छोड़ने गया था, लेकिन उसके बाद से वापस ही नहीं आया। उसका फोन भी तभी से बंद आ रहा है। इस बारे में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। सभी ने पति को ढूंढ़ने का बहुत प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़िता अपने सास-ससुर के पास रहती है और पति का इंतजार कर रही है। फेज-11 के एसएचओ गुरप्रीत िसंह बैंस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

पहले भी की कोशिश

आईओ ने बताया कि उसके दोनों बच्चे गत दिवस स्कूल गए हुए थे और उसके सास व ससुर मार्केट में स्थित गुरुद्वारा साहब मंे माथा टेकने गए हुए थे। वह घर में अकेली थी और घर का काम कर रही थी। सुबह करीब 8 बजे तक वह किचन में नाश्ता तैयार कर रही थी, तभी उसका देवर किचन मंे आया और उससे छेड़खानी करने लगा। उसने अश्लील हरकतें करते करते हुए जबरदस्ती करने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो पड़ोसियों को इकट्ठा होते देख आरोपी मौके से भाग गया। जब आरोपी भाग रहा था, उस समय पीड़िता के सास व ससुर गुरुद्वारा साहब से वापस आकर घर की सीढ़ियां चढ़ रहे थे। आरोपी उनको बिना कुछ बताए भाग गया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि देवर ने पहले भी दो बार उससे जबर्दस्ती का प्रयास किया था, लेकिन बदनामी के डर से पीड़िता चुप रही। तब उसने सास-ससुर को भी बताया था। इस बार सास-ससुर खुद उसे लेकर थाने गए और देवर के बारे में शिकायत दी।

खबरें और भी हैं...