अंबिका सोनी द्वारा दी गई दो एंबुलेंस में से एक को खरड़ से किया रवाना
खरड़| राज्यसभा की मेंबर अंबिका सोनी द्वारा जिला मोहाली को दी गई दो एंबुलेंस में से एक एंबुलेंस खरड़ में सिविल अस्पताल को मिली है। जिस एंबुलेंस के खरड़ पहुंचने के बाद एसएमओ डाॅ. सुरिन्दर सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर एसएमओ ने कहा कि इस एंबुलेंस की उनके अस्पताल को बहुत जरूरत थी। हाईवे के साथ होने के कारण यहां पर सड़क हादसों की संख्या अधिक हो गई है, जिससे इस एंबुलेंस के मिलने से लोगों को फायदा होगा।