मिसेज पंजाबन इंटरनेशनल के रैंप पर जसप्रीत ने पहना ताज
खरड़| वाइब्रेंट कंसेप्ट द्वारा आयोजित मिसेज पंजाबन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में पटियाला की जसप्रीत कौर ने मिसेज पंजाबन इंटरनेशनल का ताज पहना। जबकि, जिला मोहाली के खरड़ निवासी नवनीत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, गुरुग्राम की कनवीर व जालंधर की अमनदीप कौर तीसरे स्थान पर रही। वाइब्रेंट कंसेप्ट की डायरेक्टर गिननी कपूर व गगनदीप कौर पर द्वारा आयोजित उक्त प्रतियोगिता में पंजाब की विवाहित महिलाओं में रैंप वॉक, स्टेज प्रस्तुति व अन्य मुकाबले करवाए गए। जिस दौरान जजों में अनुपमा शर्मा (मिसेज यूनिवर्स अरब-एशिया), गगन वर्मा (सुपर मॉडल यूनिवर्स) व इशान साहनी सिंगर द्वारा उक्त विजेताओं के परिणाम घोषित किए।