ज्ञान ज्योति के पुराने स्टूडेंट्स ने शेयर किए तजुर्बे
मोहाली| ज्ञान ज्योति ग्रुप फेज-2 के पुराने कैंपस में स्टूडेंट्स इकट्ठे हुए और अपने पुराने दिनों की यादों को सांझा करते हुए अपने-अपने विचारों को दोस्तों को बताया। एमबीए व एमसी के ओल्ड स्टूडेंट्स के मिलने का प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस समारोह में पुराने बैच के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया व अपने विद्यार्थी जीवन के समय को याद किया।