पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां बोली बेटी और उसके गर्भ में पल रहे भ्रूण की मौत का दोषी दामाद

मां बोली-बेटी और उसके गर्भ में पल रहे भ्रूण की मौत का दोषी दामाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उस बच्चे का क्या कसूर था, जिसने अभी दुनिया में आना था। हमारे दामाद ने मेरी बेटी को ही नहीं मारा बल्कि बेटी के गर्भ में पल रहे मेरे दोहते (भ्रूण) का भी खून कर डाला। पुलिस ऐसे बाप को जेल की सलाखों में डाले। यह बात फेज-7 में रहने वाली 32 साल की मृतका रजनी की मां कमलेश व पिता सुमेश ठाकुर ने कही। घरवालों ने अपने दामाद हिमाचल के हमीरपुर जिले के पवन पर इस दोहरी हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद मटौर पुलिस ने मृतका के पेरेंट्स की शिकायत पर उसके पति पवन पर आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया। अभी तक पवन को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। इन्वेस्टिगेशन आॅफिसर मटौर पुलिस स्टेशन के एएसआई जगीर सिंह ने बताया कि आरोपी हिमाचल से वापस नहीं आया है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमाॅर्टम करवाया है।

भ्रूण को डीएनए के लिए, मां के ब्लड सैंपल भेजे फॉरेंसिक लैब: डाॅक्टर्स ने बताया कि भ्रूण को डीएनए के लिए फेज-4 स्थित पंजाब फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। इसके साथ ही मृतका मां के ब्लड सैंपल लेकर वह भी जांच के लिए साथ में भेजे गए हैं। पिता के पकड़े जाने पर उसका डीएनए भी लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त डाॅक्टर्स ने बताया कि मृतका के शरीर पर कोई भी चोट का इंटरनल व एक्टर्नल इंजरी मार्क नहीं था। मौत गला घुटने के कारण ही हुई है और जो दुपट्टा गले में पड़ा था उसको काफी टाइट तरीके से बांधा हुआ था। इसी कारण डॉक्टर्स ने विसरा भी जांच के लिए खरड़ लैब भेजा है। ताकि सारी बात रिपोर्ट आने पर क्लीयर हो सके।

पति करता था मारपीट, रजनी ने लगा लिया फंदा: गत दोपहर मटौर पुलिस को सूचना मिली कि फेज-7 में एक मकान के टॉप फ्लोर पर रहने वाली महिला रजनी चंदेल पंखे से लटकी है। मौके पर पुलिस पार्टी पहंुची। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। रजनी का पति मंगलवार सुबह की अपने मूल निवास स्थान हमीरपुर गया था। मृतका के मायके वालों ने पति पवन पर मारपीट व झगड़ा करने के आरोप लगाए और पुलिस को बताया कि वह अकसर बेटी से मारपीट करता था। पिछले साल भी बेटी का कूल्हा तोड़ दिया था। बाकायदा थाने में शिकायत आई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में बैठकर समझौता हो गया था। पवन फेज-10 में एक आईटी कंपनी में काम करता है। जिसके बाद पुलिस ने मायके वालों के बयानों पर मृतका के पति पवन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (आईपीसी 306) के तहत केस दर्ज कर लिया।

खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने पति के खिलाफ दर्ज किया केस, अभी गिरफ्तारी नहीं

साढ़े तीन माह का हेल्दी मेल चाइल्ड पल रहा था गर्भ में

करीब तीन घंटे तक चले पोस्टमाॅर्टम में सिविल अस्पताल के तीन डॉक्टरों की टीम शामिल थी। इनमें गाइनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर तमन्ना, मेडिकल एक्सपर्ट डॉक्टर परमिंदरजीत सिंह और ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर संदीप सिंह शामिल थे। टीम ने बताया कि मृतका के गर्भ में मेल चाइल्ड था। जोकि बिल्कुल हेल्दी था। उसका वेट 300 ग्राम और हाइट 20 सेमी थी। बच्चे (भ्रूण) के पूरे अंग बन चुके थे। मां की डिलीवरी डेट 15 अक्टूबर को ड्यू थी।

खबरें और भी हैं...