- Hindi News
- National
- एफिलिएशन सर्टिफिकेट देने के नाम पर 20 हजार रिश्वत लेते सीनियर असिस्टेंट गिरफ्तार
एफिलिएशन सर्टिफिकेट देने के नाम पर 20 हजार रिश्वत लेते सीनियर असिस्टेंट गिरफ्तार
विजिलेंस ब्यूरो मोहाली की टीम ने बुधवार को सेक्टर-69 स्थित पंजाब नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल के दफ्तर में रेड करके वहां तैनात सीनियर असिस्टेंट दर्शी देवी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पंजाब के मौड़ मंडी में रहने वाले स्वर्ण सिंह ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि वो माैड़ मंडी में सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के नाम से एक संस्था चलाते हैं। पंजाब नर्सिंग काउंसिल की सीिनयर असिस्टेंट की ओर से संस्था का एफिलिशन सर्टिफिकेट देने के नाम पर 20 हजार रुपए की मांग की गई थी। इसके बाद उन्होंने विजिलेंस को शिकायत दी थी।
शर्तें पूरी होने के बाद भी नहीं दिया जा रहा था सर्टिफिकेट: शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत में बताया था कि सितंबर 2017 में संस्था की इंस्पेक्शन पंजाब नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार की ओर से की गई थी। सारी शर्तों काे पूरा करने के बावजूद उन्हें एफिलिएशन सर्टिफकेट नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि पंजाब नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल के दफ्तर में तैनात सीनियर असिस्टेंट दर्शी देवी जो उनका केस देख रही थी, वो सर्टिफकेट इश्यु करने के नाम पर उनसे 20 हजार रुपए रिश्तव की मांग करने लगी।
गवाहों की मौजूदगी में महिला आरोपी पकड़ी
विजिलेंस के पास शिकायत आने के बाद आरोपी सीनियर असिस्टेंट के खिलाफ एफआईआर नंबर-4, 7, 13,(2)88 पीसी एक्ट थाना फ्लाइंग स्क्वायड 1 मोहाली में दर्ज की गई। उसके बाद सरकारी गवाह एग्रिकल्चर के सब इंस्पेक्टर मदन लाल और एग्रिकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर सुच्चा सिंह की मौजूदगी में रेड की गई और गवाहों की मौजूदगी में ही गिरफ्तार की गई आरोपी सीनियर असिस्टेंट दर्शी से रिश्वत के 20 हजार रुपए भी बरामद कर लिए गए। एसएसपी विजिलेंस परमजीत सिंह ने बताया कि शिकायत आने के बाद आरोपी सीनियर असिस्टेंट के खिलाफ केस दर्ज करके सेक्टर-69 स्थित पंजाब नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल के दफ्तर में रेड कर आरोपी दर्शी देवी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आराेपी को वीरवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा।