पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रेशियन अस्पताल में नेशनल डेंगू डे पर फ्री स्क्रीनिंग कैंप

ग्रेशियन अस्पताल में नेशनल डेंगू डे पर फ्री स्क्रीनिंग कैंप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रेशियन हॉस्पिटल सेक्टर-69 में बुधवार को लोगों को डेंगू रोग के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता सेमिनार और डेंगू स्क्रीनिंग फ्री कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर 110 से अधिक लोगों की डेंगू स्क्रीनिंग की गई।

हॉस्पिटल के एमडी डॉ. शिवप्रीत सामरा ने कहा कि हर साल डेंगू व अन्य रोगों से हजारों लोग मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल डेंगू डे पर लोगों को इस रोग के प्रति जागरूक करने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं और इस रोग से बचने के उपाय लोगों को बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू रोग के ट्राईसिटी में 6 केस पॉजिटिव आ चुके हैं, इस रोग से बचाव करना ही सबसे अच्छी बात है। कैंप के दौरान एक पोस्टर जारी किया गया जो शहर व गांवों में लगाया जाएगा, जिससे लोग जागरूक हो सकें। डॉ. सामरा ने कहा कि डेंगू की फ्री स्क्रीनिंग का काम मई माह तक जारी रहेगा।

धर्म, समाज और संस्था कार्यक्रम की कवरेज के लिए 8195820001 पर वॉट्सएप करें। joshimohali@gmail.com पर मेल करें।

कुराली में 3 नवजात बच्चों की माताओं को किया सम्मानित

सिटी रिपोर्टर | कुराली

बूथगढ़ के सरकारी अस्पताल (प्राइमरी हेल्थ सेंटर) में मां दिवस के संबंध में समागम करवाया गया। अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. दलेर सिंह मुल्तानी की देखरेख में करवाए इस समागम के दौरान नवजात बच्चों की माताओं को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डाॅ. मुल्तानी ने नवजात बच्चों की माताओं को बच्चे की सही देखभाल करने के संबंध में जानकारी दी तथा कहा कि मां का दूध बच्चे के लिए वरदान साबित होता है।

उन्होंने कहा कि मां के दूध के साथ बच्चे में बीमारियों के साथ लड़ाई करने की ताकत बढ़ती है। इससे मां भी कई रोगों से बच सकती है। डाॅ. मुल्तानी ने बताया कि पिछले करीब एक वर्ष के दौरान पीएचसी बूथगढ़ में गर्भधारण के केसों में भारी बढ़ावा भी हुआ है। 2016-17 के दौरान जहां केवल 98 डिलीवरी हुई थी, वहीं जून 2017 में अब तक 266 डिलीवरी अस्पताल में हो चुकी हैं।

उन्होंने सरकार द्वारा गर्भ तथा डिलीवरी संबंधी दी जा रही मुफ्त सुविधाओं, 0-1 वर्ष के लड़कों तथा लड़कियों के लिए मुफ्त दवाईयों का विशेष प्रबंध जैसी बातों के बारे जानकारी दी। इस अवसर पर अस्पताल का समूह स्टाफ भी उपस्थित था।

मोरिंडा के गांव समाना में पीर की मजार पर लगाया लंगर

सिटी रिपोर्टर | मोरिंडा

शहर के साथ पड़ते गांव बड़ा समाना में लख-दाता-ईलालां-वाला पीर की मजार पर विशाल लंगर लगाया गया। इसकी जानकारी देते हुए बलविंदर खान (भीमा), कश्मीरा खान और जैकी मोरिंडा वालों ने बताया कि पीर की मजार पर हर साल विशाल लंगर का आयोजन किया जाता है। इसी वजह से आज यह 10वां विशाल लंगर लगाया गया है। इस समय गांव के सरपंच लखविंदर सिंह, सलीम खान, रहमत अलि और हसन हुसैन, दिलशाद अलि सहित भारी संख्या में लोगों ने पीर की मजार पर माथा टेका और भंडारे का प्रशाद ग्रहण किया। भंडारे में लोगों ने जलेबियों का खूब आनंद लिया।

खबरें और भी हैं...