पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोहाली में स्कूल की बसों की चेकिंग की गई, कईयों को चेतावनी दे छोड़ा

मोहाली में स्कूल की बसों की चेकिंग की गई, कईयों को चेतावनी दे छोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली| बढ़ रही स्कूल बसों के हादसों के बाद अब मोहाली ट्रैफिक पुलिस ने स्पेशल अभियान शुरू कर दिया। इस पर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल की बसों की जांच करें। इसको देखते हुए बुधवार को जिले में सभी ट्रैफिक इंचार्ज ने अपने-अपने एरिया में स्कूल बसों की जांच की गई। मोहाली में जोन-1 इंस्पेक्टर रजिंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ फेज 3/5 की लाइट प्वाइंट पर नाका लगाया हुआ था और वहां से प्रत्येक आने-जाने वाली स्कूल बस को रोककर जांच की जा रही थी। क्योंकि, सुबह का समय था और स्कूल बसों में स्टूडेंट्स बैठे हुए थे। इसलिए स्टूडेंट्स को ट्रैफिक पुलिस की इस कार्यवाही से कोई परेशानी न हो। इसलिए, ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से सतर्क थी और स्कूल बस में एक साथ कई मुलाजिम चेक करने के लिए चढ़ते थे। इस कारण जिस बस में सुरक्षा के लिहाज से कोई कमी होती थी या ट्रैफिक नाॅर्मस पूरे नहीं किए होते थे। उनका तुरंत चालान काट उनको चेतावनी देकर भेज दिया जाता था।

खबरें और भी हैं...