पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गमाडा ने लॉन्च की 753 प्लॉट्स की आईटी सिटी रेजिडेंशियल स्कीम

गमाडा ने लॉन्च की 753 प्लॉट्स की आईटी सिटी रेजिडेंशियल स्कीम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गमाडा की ओर से एयरपोर्ट एरिया में स्थित आईटी सिटी में रिहायशी स्कीम को लाॅन्च किया गया है ताकि यहां आने वाली कंपनियों के कर्मचारियों को अच्छी रिहायशी सुविधाएं मिल सकें। इसके िलए गमाडा ने करीब 753 प्लॉट्स की स्कीम बैसाखी पर लॉन्च की है। इसमें आप 16 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम में एससी कोटे के लिए 30 फीसदी प्लॉट्स रखे गए हैं। पहली बार गमाडा ने रेजिडेंशियल स्कीम में सीनियर सिटीजंस व महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किया है। उन्हें स्पेशल प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट की जाएगी। जो भी स्पेशल व कोटे के प्लॉट होगें उन्हें पांच सालों तक बेचने पर पाबंदी होगी। इस कोटे में वहीं लोग अावेदन कर सकते हैं, जिनके नाम पर पूरे देश में कहीं पर भी कोई प्लॉट न हो। गमाडा ने एयरपोर्ट एरिया को डेवलप करने के मकसद से यह स्कीम लॉन्च की है। इससे पहले एरिया में एयरो सिटी स्कीम भी लॉन्च की गई थी, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्लॉट्स के लिए आवेदन किया था।

एसीएस विनी महाजन ने बताया कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की इच्छा के अनुसार सीनियर सिटीजंस व महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं के लिए स्पेशल तवज्जो दी जा रही है। इन दोनों के लिए स्पेशल प्लॉट्स दिए जाएंगे, जिसको लेकर मकान एवं शहरी विकास विभाग की ओर से अलाॅटमेंट पाॅलिसी में बदलाव किया गया है। इसकी मंजूरी कैबिनेट ने भी दे दी है। इसके लिए एक ही शर्त है कि इसका लाभ पाने वाले के पास देश में कहीं पर भी कोई जमीन न हो।

प्लॉट्स की यह होगी कीमत

साइज संख्या अनुमानित रेट आवेदन राशी

100 गज 200 25 लाख 2.5 लाख

150 गज 100 37.5लाख 3.75 लाख

200 गज 100 50 लाख 5 लाख

300 गज 129 75 लाख 7.5 लाख

400 गज 62 1 करोड 10 लाख

500 गज 162 1.25 करोड 12.5 लाख

सभी प्लॉट्स के मूल्य पर दो फीसदी कैंसर सेस अलग से आवेदक को देना होगा।

कैबिनेट की ओर से मिल चुकी है मंजूरी

30% कोटा एसई के लिए निर्धारित, 5 साल नहीं बेच सकेंगे स्पेशल और कोटे के प्लॉट

10% राशि आवेदन के समय देनी होगी... जिस व्यक्ति ने इस स्कीम मंे अावेदन करना है, उसे प्लॉट की कुल कीमत की 10 फीसदी राशि अावेदन करते समय देनी होगी। 15 फीसदी राशि लेटर ऑफ अटेंट मिलने पर 30 दिनों के अंदर देनी होगी। उसके बाद 75 फीसदी राशि के लिए अलॉटियों को दो विकल्प दिए जाएंगे। एलओसी जारी होने पर एक मुश्त 60 दिनों में पैसे जमा करवाने या 6-6 महीने में 9 फीसदी ब्याज के साथ जमा करवाने होंगे।

25 हजार रुपए प्रति स्क्वेयर यार्ड है रेट...

आईटी सिटी का एरिया एयरपोर्ट एरिया के पास होने के चलते यह सभी की पहली पंसद है। इसी के चलते गमाडा ने इस एरिया में रिहायशी स्कीम को लाॅन्च किया है। इस स्कीम के तहत 100 से लेकर 500 वर्ग गज के प्लॉट रखे गए हैं। इनके लिए 25 हजार रुपए प्रति स्कवेयर यार्ड का रेट निर्धारित किया गया है। इस स्कीम में भी भारी सख्या में लोगों के आवेदन करने की संभावना जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...