पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बादल की फोटो वाली एंबुलेंस के जवाब में कांग्रेस ने चलाई अंबिका सोनी के नाम की एंबुलेंस

बादल की फोटो वाली एंबुलेंस के जवाब में कांग्रेस ने चलाई अंबिका सोनी के नाम की एंबुलेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली | श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा हलके से पिछले चुनाव मंे कांग्रेस की लीडर अंबिका सोनी को भले ही एमपी बनने में सफलता न मिली हो, लेकिन वे पार्टी की बड़ी नेता होने के चलते राज्यसभा कोटे से एमपी बन गई हैं। अब उनके कोटे से 9 एंबुलेंस मोहाली पहंुची हैं, जिन्हें सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये एंबुलेंस मोहाली, चमकौर सािहब, नवांशहर और रोपड़ भेजी जाएंगी। इन एंबुलेंस पर बड़े-बड़े लाल अक्षरों में अंबिका सोनी का नाम लिखा है। अकाली सरकार के दौरान एंबुलेंस पर लगी प्रकाश सिंह बादल की फोटो उतारने वाले कांग्रेसी नेताओं को क्या अब अंबिका सोनी का एंबुलेंस पर लिखा नाम रास आएगा या नहीं। या अकाली दल भी इस नाम के जरिए कांग्रेस को घेरने के लिए इसे हथियार बनाएगा। -लखवंत सिंह

राज्यसभा सदस्य अंबिका सोनी के कोटे से 9 एंबुलेंस भेजी गई हैं मोहाली।

9 एंबुलेंस पर लाल अक्षरों में लिखा है अंबिका सोनी का नाम

यह सभी एंबुलेंस रविवार शाम को पंजाब हेल्थ काॅर्पोरेशन फेज-6 के पार्किंग एरिया में खड़ी दिखाई दीं। सीएम के कार्यक्रम को लेकर डीसी गुरप्रीत कौर सपरा और विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने गवर्नमेंट कॉलेज फेज-6 के ग्राउंड का जायजा लिया। यहां से सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह इन एंबुलेंस को रवाना करेंगे, जिसके लिए यहां कार्यक्रम की तैयारियां की गई हैं। इन एंबुलेंस में से मोहाली को भी 2 या 3 एंबुलेंस दी जाएंगी, जबकि बाकी दूसरे जिलों में भेजी जाएंगी।

खबरें और भी हैं...