गोल्डन बेल्स पब्लिक में बैसाखी पर पहने रंग-बिरंगे कपड़े
मोहाली| गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल सेक्टर-77 के स्टूडेंट्स के लिए कैंपस में बैसाखी के मौके पर एक कल्चरल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्टूडेंट्स की ओर से कई तरह के कार्यक्रम पेश किए गए। रंग-बिरंगे कपड़ों में आए स्टूडेंट्स की ओर से गिद्दा, भंगड़ा सहित कई तरह के गीतों पर डांस किया गया। कल्चरल कार्यक्रम से पहले स्टूडेंट्स की ओर से सरबत के भले के लिए अरदास भी की गई।