पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, ज्यादा नुकसान नहीं

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, ज्यादा नुकसान नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोहाना थाना एरिया के तहत आते गांव सेखन माजरा में रहने वाले सतनाम सिंह के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद घरवाले घर से बाहर आ गए जिसके बाद आस पास के लोगों ने मिलकर आग को बुझाने का काम शुरू किया। लाेगों ने आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। मकान मालिक सतनाम सिंह ने बताया कि आग पर फायरब्रिगेड कर्मियों ने काबू पा लिया था। उन्होंने बताया कि घर का ज्यादा नुकसान होने से बच गया है। गनीमत यह रही की आग लगने के कारण कोई जानी नुकसान भी नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड कर्मियों का कहना है कि सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंच गए थे और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया था। थोड़ी देर में ही आग पर काबू पा लिया गया था।

खबरें और भी हैं...