पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेढ़ साल पहले घर से भागी पत्नी मिली तो मटौर लाकर किया मर्डर

डेढ़ साल पहले घर से भागी पत्नी मिली तो मटौर लाकर किया मर्डर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली पुलिस बिहार के माधोपुर जिले के पोस्ट आॅफिस कुमारखंड के रहने वाले 37 साल के रमेश यादव को पकड़ लाई है। रमेश यादव वही शख्स है, जिसने अपनी 32 साल की प|ी रूपा का मटौर के किराए के मकान में पांच दिन पहले मर्डर कर दिया था। आरोपी रमेश ने पूछताछ में बताया कि उसने प|ी का गला दबा दिया। जब तक उसने हाथ-पैर मारने नहीं छोड़े गला दबाए रखा। उसको डर था कि कहीं बच गई तो नाम ले देगी। इस कारण उसने मरी प|ी के हाथ दुपट्टे से बांधे और फिर गला दुपट्टे से घोंटा। प|ी को मारने के बाद 2 मई की रात को ही कमरे को बाहर से ताला लगाकर अंबाला पहंुच ट्रेन से बिहार पहंुच गया। आरोपी पति रमेश यादव को अाईओ अश्वनी कुमार अपनी टीम के साथ पकड़कर लाए हैं और शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेंगे। रमेश कुमार ने बताया कि उसकी प|ी का चरित्र ठीक नहीं था और वह कुछ समय पहले ही हुआ था। उसके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा 10 साल, दूसरा 8 व तीसरा 6 साल का है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी प|ी रूपा बच्चों व उसे छोड़कर माधोपुर गांव से भाग गई थी। उसने व परिवार ने हर जगह उसकी तलाश की। करीब सवा महीने पहले वह किसी काम से आईएसबीटी-43 गया तो वहां रूपा दिखी। वह उसे मना कर घर ले आया। तीनों बेटे बिहार ही में थे और उनको हॉस्टल में डालना पड़ा था। वह प|ी के साथ यहां एक महीने तक जगतपुरा में किराए के मकान में रहा। वह नयागांव में मिस्त्री का काम करता था।

मटौर में मिली थी महिला की लाश, पुलिस ने आरोपी पति को बिहार से किया गिरफ्तार

लोगों के आते थे फोन, अवैध संबंध के शक में मार डाला

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि डेढ़ साल पहले रूपा घर से किसके साथ भागी थी यह साफ नहीं हो पाया, लेकिन वह अवैध संबंधों में पड़ गई थी। आईएसबीटी 43 पर भी वह किसी के बुलाने पर आई थी और गलत रास्ते पर चल पड़ी थी। जगतपुरा किराए के मकान में महीना रहा तो पता चला कि कोई लोग उसके पीछे से घर में आते थे। यहां तक कि उसको कई लेागों के फोन भी आए कि रूपा की जिंदगी से चला जाए। वह जगतपुरा से मटौर में 30 अप्रैल को आ गया। फिर 2 मई को उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात शख्स ने फोन कर कहा, जिस पर वह तैश में आ गया और उसने गुस्से मंे रूपा का ही मर्डर कर दिया।

खबरें और भी हैं...