पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दरवाजे खिड़कियों में मरिंडी की जगह डेक की लकड़ी लगाने का आरोप, दुकानदार ने कारीगर और कॉन्स्टेबल को पीटा

दरवाजे-खिड़कियों में मरिंडी की जगह डेक की लकड़ी लगाने का आरोप, दुकानदार ने कारीगर और कॉन्स्टेबल को पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोहाना गांव के पास पंजाब फर्नीचर हाउस के मालिक जसवीर सिंह, उनके भाई व वर्करों पर पंजाब पुलिस के मुलाजिम इंद्रजीत सिंह ने मारपीट व वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। सोहाना पुलिस को दी शिकायत में इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उसने अपने घर के लिए इस दुकान से 9 दरवाजे व 14 खिड़कियां मरिंडी की लकड़ी से बनवाए थे।

उन्होंने बताया कि तीन चार दिन पहले दुकानदार जसबीर सिंह ने सामान उनके घर भिजवा दिया। इस सामान की कीमत 30 हजार थी और वह 24 हजार रुपए दे चुके हैं। बाकी पैसे व माल लेने के लिए शुक्रवार को अपने मिस्त्री सुच्चा सिंह को लेकर दुकान पर गए, क्योंकि मरिंडी की लकड़ी की जगह दुकानदार ने कुछ खिड़कियां व दरवाजे डेक की लकड़ी लगाकर भेज दिए थे। उसने जब दुकानदार को यह बात कह तो उसने सामान वापस करने के लिए कहा। जवाब में उसने कहा कि अब सारा सामान कारीगर ने फीट कर दिया। कहां से लाए। इसी बात को लेकर दुकानदार ने मिस्त्री सुच्चा सिंह को पीटना शुरू कर दिया। वर्करों ने दरवाजा बंद किया और वीडियो बनानी शुरू कर दी। कॉन्स्टेबल ने मिस्त्री को बचाना चाहा तो उसे भी पीटा। दोनों को काफी चोटें आई हैं। ऊपर से उन्हें धमकाया गया कि पंजाब पुलिस में नौकरी कैसे होती है यह दिखाएंगे। वह दोनों सिविल अस्पताल में एडमिट हैं और मिस्त्री सुच्चा सिंह का हाथ फ्रेक्चर है।

दूसरे पक्ष ने भी दी शिकायत

दुकान मालिक जसबीर सिंह ने बताया कि सामान 32 हजार का था और मिस्त्री भी दुकान से ही जाने थे, लेकिन सामान घर पहंुचने के बाद इंद्रजीत सिंह ने मना कर दिया और अपना मिस्त्री लगा लिया। यहां तक कि सिर्फ 6 हजार दिया है। शुक्रवार को मिस्त्री को लेकर आया और कहने लगे कि उन्होंने उसके साथ धोखा किया। वह उस पर केस दर्ज करवाएगा। मरिंडी की लकड़ी की जगह डेक की लकड़ी लगा दी। उसने सामान लौटने के लिए कहा तो रौब दिखाने लगा। इस पर इंद्रजीत ने उनको थप्पड़ मार दिया और इस बात पर हाथापाई शुरू हो गई। इसमें उनके तीन वर्कर गगनदीप, हरमेश व पिंकी जख्मी हुए जो फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने भी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...