मोहाली | भाई कनहैया जी केयर विकास सोसायटी की ओर से जगमोहन शर्मा और राज कुमार निवासी फेज-5 के जन्म दिवस पर फेज-5 स्थित श्री हरी मंदिर के पास पड़ते पार्क नंबर 41 में पौधारोपण किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए सोसायटी के अध्यक्ष केके सैनी ने अपील करते हुए कहा कि लोग अपने जन्म दिवस पर पौधारोपण जरूर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगा कर एन्वायर्नमेंट को साफ व स्वच्छ रखा जा सके।