पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमानत पर आने के बाद नवदीप गुप्ता ने शिव सेना नेता को फोन पर दी जान से मारने की धमकी

जमानत पर आने के बाद नवदीप गुप्ता ने शिव सेना नेता को फोन पर दी जान से मारने की धमकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने के मामले में 25 अप्रैल को गिरफ्तार हुए खरड़ निवासी नवदीप गुप्ता को जमानत तो मिल गई, लेकिन वह फिर से फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है।

उसने अब शिव सेना पंजाब के जिला उप प्रधान संजीव सिंगला को फाेन पर जान से मारने की धमकी दी है। सिंगला ने सिटी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। सिंगला ने बताया कि 16 मई को उक्त आरोपी ने उसे फोन किया व उसे गोलियां मारने की धमकियां दी। उक्त आरोपी अपने आप को चर्चा में रखने के लिए आए दिन कोई न कोई नया स्टंट करता है। इससे पहले उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर 16 अप्रैल 2018 को एक पोस्ट अपलोड की थी जिसमें उसने एसएचओ सिटी खरड़ सतनाम सिंह की फोटो पोस्ट कर कमेंट में लिखा था कि, एसएचओ सतनाम सिंह व निशांत थप्पड़ की गूंज दूर तक सुनाई देगी। एसएचओ के साथ-साथ शिव सेना हिंद प्रमुख निशांत शर्मा को भी धमकी दी गई है। इसके अलावा कई भड़काऊ सामग्री भी इस व्यक्ति द्वारा अपने फेसबुक पर पोस्ट की हुई है।

भास्कर खास

एसएचओ खरड़ सतनाम सिंह की फोटो अपलोड कर कहा था- थप्पड़ की गूंज दूर तक सुनाई देगी

नवदीप गुप्ता ने कहा- बेइज्ज्त किया था थाने में

इस संबंध में नवदीप गुप्ता ने कहा कि 6 जून 2017 को उसे कुछ शिवसेना नेताओं ने थाने में बेइज्जत किया था वहीं उसके द्वारा आरटीआई के संबंध में एसएसपी के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट पिटीशन फाइल की हुई जिसमें हाईकोर्ट द्वारा एसएसपी मोहाली, डीएसपी खरड़ व डीए लीगल को नोटिस जारी किया हुआ है जिस कारण पुलिस उसे जानबूझ कर झूठे मामलों में फंसा रही है। उसने कहा कि उसने संजीव सिंगला को फोन किया था जिस दौरान हुई बहस में कुछ गलत निकल गया होगा उसने कहा कि उसने किसी को जान से मारने की धमकी नहीं दी है।

सीआरपी, जस्टिस फाउंडेशन ग्रुप चला रहा आरोपी

खुद को सिविल राइट्स पार्टी का राष्ट्रीय प्रमुख बताने वाला आरोपी उक्त पार्टी के साथ-साथ फेसबुक पर जस्टिस फाउंडेशन नामक ग्रुप चला रहा है। उसकी नवदीप खरड़ व जस्टिस फाउंडेशन नाम से चल रही फेसबुक प्रोफाइल के अलावा यू-ट्यूब पर भी पर उक्त आपत्तिजनक वीडियो व भाषणबाजी अपलोड है।

नवदीप गुप्ता भड़काऊ भाषणबाजी कर सुर्खियां बटोरने का आदी है। जिस कारण हमारा समाज दूषित हो रहा है। -निशांत शर्मा, शिव सेना हिंद के प्रमुख

आरोपी के खिलाफ कई शिकायतें उनके पास आई हुई हैंै। पुलिस जांच कर रही है। शिव सेना नेता संजीव सिंगला की शिकायत पर भी कार्रवाई की जा रही है। -सतनाम सिंह, एसएचओ

खबरें और भी हैं...