पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 किलो अफीम ले जाता लड़का गिरफ्तार

1 किलो अफीम ले जाता लड़का गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पेशल टास्क फोर्स ने यूपी के बादायू जिले के एक लड़के को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक यूपी का रहने वाला सिशांत शर्मा यूपी से सस्ते रेट पर अफीम लाकर मोहाली के एरिया में बेचता था। जानकारी के मुताबिक एसटीएफ के एसी रजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि पंजाब में चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ कर उसकी तलाशी ली गई तो उससे एक किलो अफीम बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एसटीएफ पुलिस स्टेशन फेज-4 में एनडीपीएस एक्ट 19-61-85 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को शनिवार को माेहाली कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

यूपी से अफीम लाकर मोहाली में बेचता था

एसटीएफ की आेर से गिरफ्तार किए गए आरोपी निशांत शर्मा से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि वो यूपी का रहने वाला है और वो यूपी से ही सस्ते रेट पर अफीम लाकर मोहाली के एरिया में घूम कर महंगे रेट पर बेच दिया करता था और उसके बाद जब अफीम खत्म हो जाती थी वो दोबारा से यूपी से अफीम लेने जाता था। आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि वो बिगत एक साल से अफीम तस्करी के धंधे से जुड़ा हुआ था और मोहाली व आस पास के एरिया में अफीम सप्लाई कर रहा था।

एसटीएफ के एसपी रजिंदर सोहल ने बताया उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक लड़का बलौंगी बैरियर के पास से भारी मात्रा में अफीम लेकर आने वाला है और वो उस अफीम को उसी एरिया में अपने पक्के ग्राहकों को बेचता है। जिसके बाद एसटीएफ टीम ने मौके पर रेड कर आरोपी को पकड़ा

खबरें और भी हैं...