पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार में गाने सुन रहा था 15 साल का बच्चा, अचानक लग गई आग

कार में गाने सुन रहा था 15 साल का बच्चा, अचानक लग गई आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार दाेपहर फेज-3बी2 में एक प्राइवेट स्कूल के बाहर खड़ी इंडीगो कार में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक कार में एक 15 साल का स्टूडेंट बैठा गाने सुन रहा था, जबकि उसकी मां स्कूल टीचर हैं वो स्कूल के अंदर थीं। अचानक कार अपने आप स्टार्ट हो गई और कार के बोनट से धुंआ निकलने लगा। जब तक कार में बैठे 15 साल के तनवीर को कुछ समझ में आता इतने में कार को आग लग गई। कार को आग की लपटों में घिरा देख वहां पर मौजूद लोग इक्ठ्ठा हो गए और उन्होंने तुरंत तनवीर को कार से बाहर निकाला। जिसके बाद स्कूल बस के ड्राइवर बिंदर सिंह ने अपनी बस में आग बुझाऊ यंत्र के साथ कार में लगी आग को बुझाया। फेज-3बी2 की मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष जेतिंदर पाल सिंह जेपी ने बताया कि जिस समय कार को आग लगी उस समय वो वहीं पर थे। उन्होंने बताया कि कार को आग की लपटों में घिरा हुआ देख वो और मार्केट दुकानदार गुरप्रीत सिंह आग को बुझाने का प्रयास करने लगे और सबसे पहले कार में बैठे लड़के को कार से बाहर निकाला। जेपी ने बताया कि कार में आग लगने से कार की बैटरी भी फट गई और जोरदार ब्लास्ट हुआ। हादसे में गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

आसपास के लोगों ने बच्चे को कार से निकाला

खबरें और भी हैं...