एक्टर धर्मेंद्र के एनआरआई रिश्तेदार की कोठी के केयर टेकर से बाइक स्नैच
सेक्टर-77 में एक एनआरआई की कोठी के केयर टेकर विधार्थी पासवान से सेक्टर-86 में बुधवार सुबह करीब 11 बजे 5 युवकों ने रोककर बाइक स्नैच कर लिया। केयरटेकर ने बताया कि जिस एनआरआई की कोठी में वह केयर टेकर हैं, वे एक्टर धमेंद्र सिंह के रिश्तेदार हैं। इस कोठी में धमेंद्र कई बार आए भी हुए हैं और कोठी मालिक अमेरिका में रहते हैं। पीड़ित विधार्थी ने परिवार के साथ फेज-11 पुलिस स्टेशन में शिकायत दी, लेकिन मुलाजिमों ने उन्हें सोहाना पुलिस स्टेशन भेज दिया, क्योंकि जिस जगह बाइक स्नैच हुई, वह एरिया सोहाना पुलिस स्टेशन के अधीन आता है।
पीड़ित ने बताया कि वे अपने काम से घर लौट रहे थे। तभी सेक्टर 86 में उन्हें संजू, शंकर, बनारसी, गुड्डू व एक अन्य युवक ने रोक लिया। बनारसी ने उनको बाइक से उतरने को कहा। कारण पूछने पर सभी ने उन्हें जबरन बाइक से उतार दिया और बाइक छीनकर ले गए। हालांकि वे उनके पीछे भी दौड़े और शोर मचाया, लेकिन आरोपी भाग गए। पीड़ित ने बताया कि वे मिस्त्री का काम करते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने ठेका लिया था और सभी आरोपी उनके पास काम करते थे। उन्होंने हर शख्स की प्रतिमाह जो दिहाड़ी बनती थी, सब को दे दी थी। पैसों का कोई लेनदेन नहीं है। इस बारे में सोहाना के एसएचओ मंजीत सिंह ने कहा कि अभी ऐसी शिकायत की जानकारी नहीं है। पता करके आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
सेक्टर-86 में 5 लड़कों ने जबरन रोककर छीनी बाइक