पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 431 पार्क एसोसिएशंस को देने की तैयारी में निगम

431 पार्क एसोसिएशंस को देने की तैयारी में निगम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम की ओर से करीब एक साल पहले गमाडा से सभी 540 पार्क लिए गए थे। इन पार्कों में से करीब 109 पार्क ऐसे हैं, जिसका रखरखाव रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस की ओर से किया जाता है। एसोसिएशंस का काम अच्छा है और वे अपने तौर पर अपनी सुविधा के अनुसार पार्कों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करते हैं, इसलिए अब निगम बचे हुए करीब 431 पार्कों में भी एसोसिएशंस की भागीदारी बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। निगम की मानें तो पहले करीब 52 एकड़ जमीन के पार्क एसोसिएशंस मेंटेन कर रही हैं जिसे बढ़ाकर अब 75 एकड़ किया जाना है। इस पर करीब 90 लाख रुपए खर्च किए जाने की प्रपोजल भी पारित की गई है।

एसोसिएशंस के पार्क निगम के पार्कों से अच्छे: गमाडा ने शहर के करीब 540 पार्कों में से 109 पार्क रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस को मेंटेनेंस के लिए दिए हुए हैं, जिसके लिए प्रति वर्ष शहर के अलग अलग फेजों में स्थित एसोसिएशंस के साथ एक साल का इकरारनामा किया जाता है। उसके आधार पर 2 रुपए 45 पैसे प्रति स्क्वेयर मीटर के हिसाब से राशि प्रतिमाह दी जाती है। इसी के चलते एसोसिएशंस अपने आधार पर खुद ही मेंटेनेंस कर रही हैं। एसोसिएशंस के पार्क नगर निगम के स्पेशल पार्कों से भी अच्छे दिखाई देते हैं।

431 में से 70 परसेंट पार्क खस्ताहाल

एसोसिएशंस की ओर से मेंटेन किए जा रहे करीब 109 पार्कों के बाद बचे 431 पार्कों में से 70 फीसदी की हालत खस्ता है। बहुत से पार्कों मंे सफाई तक नहीं होती। इन पार्कों पर लोगों का कब्जा है। कहीं लोगों ने पार्किंग बनाई हुई है तो कहीं मलबा फेंका हुआ है। जबकि गमाडा की ओर से पूरे शहर के 540 पार्कों की मेंटेनेंस का ठेका करीब 4 करोड़ मंे दिया जाता था। उसके बदले 2 रुपए 45 पैसे लेकर एसोसिएशन ज्यादा अच्छी मेंटनेंस करती है।

एसोसिएशन को प्रति वर्ष 72 लाख रुपए

निगम की ओर से करीब 72 लाख रुपए सभी 109 पार्कों की मेंटेनेंस पर खर्च किए जाते हैं। इन सभी पार्कों का एरिया 52 एकड़ है। निगम अब एसोसिएशंस को दिए जाने वाले पार्कों का एरिया बढ़ा कर 75 एकड़ करने जा रहा है, जिसके लिए करीब 90 लाख रुपए खर्च करने की प्रोविजन की गई है। इसे लेकर हाउस में भी प्रस्ताव पारित कर दिया गया है।

मेयर कुलवंत सिंह का कहना है कि पार्कों की मेंटेनेंस अधिक से अधिक रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस करें, इसके लिए तैयारी की गई है और मेंटेनेंस राशि भी इस साल अधिक रखी गई है। हाउस ने प्रस्ताव पारित कर दिया है। सभी पार्कों को सुंदर बनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...