पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंश्योरेंस कंपनी के सीनियर सेल्समैन से ऑनलाइन ठगी, किसी को पासवर्ड नहीं बताया, खाते से निकले 49 हजार

इंश्योरेंस कंपनी के सीनियर सेल्समैन से ऑनलाइन ठगी, किसी को पासवर्ड नहीं बताया, खाते से निकले 49 हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठगों ने इंश्योरेंस कंपनी के सीनियर सेल्समैन को निशाना बनाते हुए उसके साथ 48 हजार 812 रुपए की ठगी की है। जानकारी के मुताबिक नयागांव निवासी इंश्योरेंस कंपनी के सीनियर सेल्समैन महेश तिवारी ने बताया कि उनका अकाउंट आईसीआईसीआई बैंक सेक्टर-9सी की ब्रांच में है।

उन्होंने बताया कि 6 और 7 अप्रैल को 7 ट्रांजेक्शंस हुई और उनके खाते से अपने आप 48 हजार 812 रुपए विदड्राॅ हो गए। तिवारी ने बताया कि 6 अप्रैल को वो अपनी बेटी के जन्मदिन को लेकर व्यस्त थे, वहीं उस समय ऑनलाइन ठगों की ओर से उनके खाते से पैसे निकलवा लिए गए। उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने चंडीगढ़ साइबर क्राइम में इसकी शिकायत दी, लेकिन साइबर क्राइम चंडीगढ़ की ओर से उन्हें 25 अप्रैल को बुलाया गया और कहा गया कि वो नयागांव के रहने वाले हैं, इसलिए उनकी शिकायत मोहाली साइबर क्राइम को भेजी जा रही है। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस की ओर से ऐसा कुछ नहीं किया गया और उन्होंने मंगलवार को खुद मोहाली साइबर क्राइम के फेज-4 स्थित ऑफिस में आकर फ्रेश कम्प्लेंट दर्ज करवाई।

न मोबाइल फोन पर ओटीपी आया, न अकाउंट हुआ फ्रीज

शिकायतकर्ता महेश तिवारी ने बताया कि उनके बैंक अकाउंट से पैसे निकलने के बाद उन्होंने अपने बैंक में शिकायत दी, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि बैंक का इसमें कोई रोल नहीं है, लेकिन महेश तिवारी ने कहा कि उन्हांेंने जो अपने बैंक अकाउंट की डिटेल निकलवाई, उसमें पता चला कि ठगों की ओर से अकाउंट से पैसे विदड्राॅ करने के लिए पहले आठ बार प्रयास किया गया, लेकिन पैसे नहीं निकल पाए। जबकि जब भी ऑनलाइन पेमेंट बैंकिंग करते हैं तो तीन बार अाकर पेमेंट सक्सेसफुल न हो तो ऑटोमेटिकली अकांउट फ्रीज हो जाता है, लेकिन इस बार न तो अकाउंट फ्रीज हुआ और न ही पेमेंट निकलने से पहले उन्हें उनके मोबाइल पर कोई वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) रिसीव हुआ और सीधा उनके अकाउंट से पैसे निकल गए।

एमएमटी और अबीबो डॉट कॉम के नाम पर निकले पैसे: महेश तिवारी के बैंक अकाउंट से जो करीब 49 हजार रुपए की पेमेंट निकली वो ठगों की ओर से मेक माई ट्रिप और गो अबीबो नाम की कंपनियों से ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए उन्हें ट्रांसफर की गई है। अब तक पहले भी जो ऑनलाइन ठगी के केस सामने आए हैं, उनमें देखा गया है कि ऑनलाइन ठगों की ओर से ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए या फिर डमी अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं।

साइबर सेल के आईओ राज कुमार का कहना है कि मंगलवार को ही शिकायत रिसीव हुई है। बैंक से पैसे निकलने की डिटेल निकलवा कर आगे की जांच की जाएगी।

खबरें और भी हैं...