- Hindi News
- National
- प्रेग्नेंट लेडी ने लगाया फंदा, मायके वालों ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप
प्रेग्नेंट लेडी ने लगाया फंदा, मायके वालों ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप
फेज-7 में किराए के मकान में रहने वाली 33 साल की प्रेग्नेंट महिला रजनी चंदेल ने अपने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रजनी का पति पवन मंगलवाल को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में अपने घर गया हुआ था। रजनी अपने पति के साथ फेज-7 के मकान नंबर 368 के टॉप फ्लोर पर रहती थी। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि पति पवन उर्फ रिंकू उनकी बेटी से मारपीट करता था। पिछले साल झगड़े में पवन ने रजनी को इतना पीटा कि उसकी कूल्हे की हड्डी टूट गई और करीब 6 महीने तक वह अपने मां-बाप के पास अमृतसर रही। मटौर पुलिस से शिकायत की गई लेकिन पवन के मां-बाप ने माफी मांगकर समझौता कर लिया था। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की माॅर्चरी में रखवा दिया है।
मां बोली-रोजाना आता था बेटी का फोन, आज नहीं आया: मृतका रजनी की मां कमलेश ने बताया कि काफी समय के बाद उनकी बेटी की गोद भरी थी। शादी को करीब 6 साल हो चुके थे। उनकी बेटी रोजाना सुबह सैर करते समय उनसे फोन पर बात करती थी लेकिन मंगलवार को रजनी ने फोन नहीं किया। इसलिए वह रजनी के मोबाइल पर फोन करती रही, लेकिन उसने उठाया ही नहीं। शक होने पर उन्हांेने दामाद को भी फोन किया, लेकिन उसने भी फोन नहीं उठाया।
मकान मालिक ने देखा सबसे पहले: रजनी के पति मंगलवार सुबह ही हिमाचल गए और उसके बाद रजनी ने यह कदम उठाया। मंगलवार दोपहर मकान मालिक ने उसका शव पंखे से लटका देखा और पुलिस को सूचित किया। मटौर थाने के आईओ जगीर सिंह का कहना है कि रजनी के मायके वालों को सूचित कर दिया है। उसके पति को भी बुलाया गया है। उसके बाद ही साफ होगा कि मंगलवार सुबह क्या हुआ था।
रजनी