पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेल्बी अस्पताल में पहला फ्री लीवर हेल्थ कैंप

सेल्बी अस्पताल में पहला फ्री लीवर हेल्थ कैंप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेल्बी मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल मोहाली में रीजन का पहला फ्री लीवर मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में पीजीआई चंडीगढ़ के पूर्व डॉ. योगेश चावला और डॉ. राहुल गुप्ता की ओर से लीवर की बीमारियों से ग्रसित मरीजों का चेकअप किया गया।

मरीजों का चेकअप करने के बाद उन्हें दवाइयां दी गई और बीमारी से बचने के कई तरह के एहतियात बताए गए। डॉ. राहुल गुप्ता ने कहा कि पंजाब में लीवर की बीमारी का मुख्य कारण शराब पीना और खानपान में लापरवाही बरतना है। उन्होंने कहा कि इस रीजन में यह पहली बार है जब लीवर की बीमारियों प्रति मरीजों को अवेयर करने और उन्हें मेडिकल सुविधा देने के लिए फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया है। जिसमें मरीजों की हेपेटाइटिस बी और सी, फाइबर स्कैन की फ्री स्केनिंग की गई। मरीजों को दवाइयां भी दी गई।

सेल्बी अस्पताल फेज 9 में लीवर की बीमारियों की जांच के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. राहुल गुप्ता ने मरीजों का चेकअप किया।

खबरें और भी हैं...