संघर्ष का रास्ता तय करने पर महिलाओं को राज्यपाल ने किया सम्मानित
मोहाली| मदर्स डे के मौके पर सोमवार को 12 संघर्षशील माताओं का सम्मान डॉ. जीसी मिश्रा मेमोरियल एजुकेशन एवं चेरिटेबल ट्रस्ट और मानव मंगल स्मार्ट स्कूल द्वारा किया गया। इस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने चंडीगढ़ के मेयर देवेश मौदगिल की मौजूदगी में इन माताओं को सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मेयर देवेश मौदगिल ने भी अपने विचार रखे। राज्यपाल हरियाणा प्रोफेसर कप्तान सिंह साेलंकी ने सभी माताओं की उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि मां अतुलनीय है, अद्वितीय है। मां मिलती है, प्राप्त नहीं की जा सकती। वह अपने बच्चे के लिए कठोर से कठोर मेहनत करती है और जरूरत पड़ने पर उसके लिए जान भी लड़ा देती है।