तीसरे स्थान पर रही स्टूडेंट को किया सम्मानित
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली की ओर से 10वीं कक्षा के नतीजों में पंजाब भर में तीसरा स्थान प्राप्त करने चाली स्टूडेंट पुनीत कौर पुत्री रूपिंदर सिंह वासी गांव ढुमछेड़ी का साबका कैबिनेट मंत्री पंजाब बीबी सतवंत कौर संधू की अगुवाई में ईलाका निवासियों की ओर से विशेष सम्मान दिया गया।
इस मौके पर बीबी संधू ने कहा कि पुनीत कौर ने दसवीं में पंजाब भर में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता और अध्यापकों का नाम रोशन किया है।