लुधियाना से फतेह मीनार तक निकाला मार्च
बाबा बंदा सिंह बहादर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन की ओर से बाबा बंदा सिंह बहादर के सरहिंद फतेह दिवस को लेकर लुधियाना से चप्पड़चिड़ी फतेह मीनार तक मार्च निकाला गया। सोमवार शाम को पहुंचे इस मार्च में कई गतका पार्टियां भी चल रही थी। जिन्होंने चप्परचिड़ी में पहुंच कर गतका का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने पहुंच कर मार्च में चल रहे गणमान्य लोगों का स्वागत किया। फाउंडेशन की ओर से सिहरी खंडा से ताल्लुक रखने वाले डॉ. राज सिंह, जोरा सिंह, हरजीत सिंह ग्रेवाल, सुरजीत सिंह बावा सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया। सिद्धू ने कहा कि नौजवानों को नशों से बचाने के लिए इतिहास से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोगों को इतिहास से जोड़ने के लिए 14 साल पहले फतेहगढ़ साहिब में बाबा बंदा सिंह बहादर की याद में गेट बनवाए थे।