गांव का नाम बोर्ड में गलत लोगों ने जताया विरोध
मोहम्मदगंज | कादल-दंगवार मुख्य पथ का कार्य अंतिम चरण में है। मुख्य पथ के कालीकरन के बाद मार्ग के दोनाें ओर गांव का नाम और स्लोगन लिखा बोर्ड सड़क संवेदक द्वारा लगवाया जा रहा है। मुख्य सड़क लटपौरी गांव का नाम बोर्ड में लातपौरी दर्शाया गया है, जिसका विरोध लोगों ने किया। इसके अलावा सड़क के किनारे नाली का निर्माण कराया जा रहा है।