शौचालय में लटका है ताला अासपास फैली है गंदगी
मोहम्मदगंज | पूर्व मध्य रेलखंड के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में बने नए शौचालय में ताला लटका हुआ है। लोग इधर-उधर शौच के लिए जाने को विवश हैं। शौचालय नए प्रतीक्षालय सह टिकट काउंटर के सामने बना हुआ है। 28 मार्च को रेल हाजीपुर जोन महाप्रबंधक एलसी अग्रवाल के निरीक्षण के बाद शौचालय आम जनों को सुपुर्द किया गया था।