मोहम्मदगंज में हुई पूजा अर्चना
मोहम्मदगंज में हुई पूजा अर्चना
मोहम्मदगंज | सावित्री पूजा के मौके पर मंगलवार को वटवृक्ष व विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना को लेकर सुहागिन महिला की लंबी कतारें देखी गयी। इस मौके पर सुहागिन महिला ने अपने पति के दीर्घायु व मंगलमय जीवन की कामना को लेकर विशेष पूजा अर्चना के दौरान वटवृक्ष की परिक्रमा व कथा का अनुश्रवण किया। इस दौरान रेलवे परिसर स्थित वटवृक्ष स्थल, काली मंदिर व नहर रोड में स्थापित देवी मंदिर में दोपहर तक मंदिर की घंटा गुंजायमान रहा।