पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक में पर्याप्त पैसे नहीं होने से निकासी में परेशानी

बैंक में पर्याप्त पैसे नहीं होने से निकासी में परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहम्मदगंज | मोहम्मदगंज स्थित एसबीआई शाखा में पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण निकासी में ग्राहकों को परेशानी हो रही है। वही परेशान ग्राहकों का कोपभाजन बैंककर्मियों को होना पड़ रहा है। बुधवार को ग्राहकों द्वारा बैंक परिसर में हंगामे के बाद करीब एक घंटा बैंक का कामकाज बाधित रहा। प्रशासन के आने के बाद बैंकिंग कार्य पुनः शुरू हुआ। इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक सालन लुगुन ने बताया कि राशि की अनुपलब्धता के कारण बैंकिंग कार्य मे काफी परेशानी हो रही है। परेशानी से संबंधित जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।

खबरें और भी हैं...