पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
मोहनगढ़ | कस्बे में बढ़ती गर्मी को लेकर पुलिस थाना में पक्षियों के पीने के पानी के लिए पेडो पर परिंडे लगाए। इस दौरान थाना प्रभारी शंकरलाल उप निरीक्षक के निर्देशन में कांस्टेबल श्यामसिंह, पदमसिंह, हप्पाराम, प्रदीप, राजेंद्र, कैलाश, चंद्रवीरसिंह, चंदनसिंह, देवीसिंह, ने मिलकर पक्षियों के पानी पीने के लिए कई परिंडे लगाए गए।