पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजपुरोहित समाज का सम्मेलन 21 व 22 को

राजपुरोहित समाज का सम्मेलन 21 व 22 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुरोहित युवा क्रांति की मीटिंग शुक्रवार को ईटवाया गांव के जीवन ज्योति आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में हुई। संगठन के रमेश राजपुरोहित सांचौर ने बताया कि राजपुरोहित युवा क्रांति के बैनर तले राजपुरोहित समाज के युवाओं की ओर से महासम्मेलन 21 व 22 मई को बालोतरा में आयोजित होगा। सम्मेलन को लेकर प्रत्येक गांव-ढाणी से जनसंपर्क कर युवाओं से भाग लेने के लिए अपील की। साथ ही पंपलेट्स का विमोचन किया गया। इस सम्मेलन में राजपुरोहित समाज के 20 हजार युवा भाग लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। सम्मेलन में सामाजिक एकता, शिक्षा को बढ़ावा देना, कुरीतियों को मिटाने सहित सामाजिक मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।

बैठक में अरविंदसिंह राजपुरोहित, नारायणसिंह सरवड़ी, नारायणसिंह राजपुरोहित ईटवाया, मुकेश तातडा, कवराजसिंह राजपुरोहित, प्रेमसिंह, देवीसिंह, भोपालसिंह, मूलसिंह, बाबूसिंह, लक्ष्मणसिंह, दीनसिंह, हस्तीमल, नरपतसिंह, दानसिंह मौजूद थे।

बालोतरा . राजपुरोहित युवा क्रांति की ओर से होने वाले सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस संबंध में शुक्रवार को स्थानीय खेतेश्वर भवन में बैठक आयोजित हुई। कानसिंह पीलवा ने सम्मेलन के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर एबीवीपी नगर मंत्री गजेंद्र सिंह लंगेरा, कानसिंह पीलवा, गजेंद्रसिंह लंगेरा, श्यामसिंह सोढा, कमलेशसिंह कालूड़ी, मनीष राजगुरु, डूंगरसिंह पटाऊ, गणपतसिंह सिया, नरपत सिंह, शैलेंद्रसिंह जसोल, ललित राजपुरोहित जसोल मौजूद थे।

मोकलसर. पंपलेट्स का विमोचन करते युवा।

खबरें और भी हैं...