पादरू कस्बे में समाजसेवी बाबूलाल जैन के द्वितीय पुण्यतिथि पर रविवार को एक दिवसीय नेत्र जांच एंव रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बाड़मेर जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, भारत साधुसमाज प्रदेश अध्यक्ष महंत निर्मलदास महाराज, पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी, सिवाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमाराम मेघवाल, कांग्रेस जिला सचिव मुकनसिंह राजपुरोहित ने भी शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत निर्मलदास महाराज ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। बीमार व्यक्ति की सेवा करना किसी बड़े पुरुषार्थ से कम नही है।लोगो को अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए।अपने रक्त से किसी को जीवनदान मिलता है यह ही मानव धर्म है।
जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल ने सभी को रक्तदान के महत्व की जानकारी दी । साथ ही शिविर का आयोजन करने वाले भामाशाह परिवार का आभार जताया। शिविर को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व शिविर आयोजन परिवार की तरफ से अतिथियों एवं रक्तदान करने वालो का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिविर में 832 लोगों की नेत्र जांच और 452 का अन्य बीमारियों की जांच की गई साथ ही 25 व्यक्तियों के आंख के ऑपरेशन के लिए जोधपुर ले जाया गया। शिविर में डा. अंकित शाह, डा. कल्पेश छाजेड़, डा. आशीष दवे, डा. कुणाल बी शाह, डॉ.संजीव देसाई एंव डॉ राजीव देसाई ने अपनी सेवाएं दी। इस मौके पर पुखराज जैन, पृथ्वीराज जैन, नेमीचंद, मूलचंद, मोहनलाल गुलेच्छा,जबरसिंह इटवाया, भाजपा नेता रमेश जैन, सुमेरमल,खेतमल, विक्रम श्रीश्रीमाल, हुकमसिंह धवेसा, नेकसिंह, जेठमल, महावीर जैन, गिरीश शर्मा, किशन शर्मा, बाबुलाल शर्मा, नारायण चौधरी, चिरंजीव जैन, देवेंद्र जैन, मोहित, चंद्रकांत, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।