पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • गेल की पाइपलाइन परियोजना के विरोध में किसानों ने रोका काम

गेल की पाइपलाइन परियोजना के विरोध में किसानों ने रोका काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोकामा। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की जगदीशपुर बरौनी गैस पाइपलाइन परियोजना के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया। मरांची में किसानों ने गेल के अधिकारियों पर अलाइनमेंट बदलने का आरोप लगाकर बवाल काटा। किसानों का आरोप है कि गेल के अभियंता और निर्माण एजेंसी बार.बार ग्रामीणों को दिग्भ्रमित कर एलाइनमेंट बदल रही है। मरांची उत्तरी के मुखिया राम कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों और गेल के अधिकारियों के बीच यह सहमति बनी थी कि प्रस्तावित सड़क फ्लाईओवर से उत्तर दिशा की ओर से पाइपलाइन ले जाया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व की बातों से पलटते हुए आवासीय भूमि पर पाइप लाइन ले जाने की तैयारी गेल के अधिकारी कर रहे थे। पूर्व में प्रस्तावित सड़क फ्लाईओवर के उत्तर दिशा की ओर से पाइपलाइन जाने पर सहमति बनी थी लेकिन अब गेल के अधिकारी प्रस्तावित सड़क फ्लाईओवर के दक्षिण दिशा की ओर से पाइप लाइन ले जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...