शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने की शिरकत
परशुराम जयंती के मौके पर मोकामा में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बेगूसराय के जयमंगला गढ़ और बड़हिया महारानी स्थान से सैकड़ों बाइक सवार युवकों का समूह इस शोभायात्रा में शामिल हुआ। मोकामा के ऐतिहासिक परशुराम स्थान के पास आकर शोभायात्रा का समापन हुआ। बेगूसराय के जयमंगला गढ़ से हिंदू जागरण मंच के संयोजक अवनीश सिंह के नेतृत्व में शोभायात्रा का आयोजन किया गया और यह शोभायात्रा मोकामा परशुराम स्थान पहुंची। लखीसराय के बड़हिया से भी आशुतोष कुमार और सुमन कुमार के नेतृत्व में शोभायात्रा पहुंची। मोकामा में जगह जगह पर रोककर शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। लखनचंद में प्रणव शेखर शाही, तिराहा पर सुमित कुमार, संजीव कुमार बड़े, धीरो सिंह सहित अन्य ने शोभायात्रा की अगवानी की। बल्लभ बादशाह, प्रणव शेखर शाही, प्रणव कुमार सिंह, बाल्मीकि कुमार, सहित अन्य मौजूद थे। इधर, मोकामा के परशुराम स्थान में चल रहे बाबा परशुराम महायज्ञ में मोकामा विधायक अनंत सिंह भी शामिल हुए।
शस्त्र व शास्त्र के ज्ञाता थे
श्री परशुराम जयंती आयोजन समिति की ओर से हरिमंदिर गली स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में परशुराम जयंती समारोह का आयोजन हुआ। मंगलाचरण की अध्यक्षता श्री बड़ी पटनदेवी के पीठाधीश महंथ विजय शंकर गिरी ने की।
प्रखंडों में हुए कई आयोजन, लोगों ने श्रद्धापूर्वक किया नमन
दानापुर में मनाई गई जयंती
दानापुर| मिथिला कॉलोनी में बुधवार को श्री परशुराम परिषद की ओर से भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विधायक आशा सिन्हा ,राम कृष्ण शर्मा, वेंकटेश्वर शर्मा, ए.एन शर्मा, मोहन शर्मा, सुरेश राय, पशुपति नाथ शर्मा, निगम कुमार, योगेश्वर नारायण गर्ग, गोरखनाथ शर्मा, विभूति नाथ, अविनाश कुमार उपस्थित थे। संचालन डॉ. मंटू कुमार ने किया।