सीआरपीएफ में टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू
मोकामा | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के मोकामा घाट स्थित ग्रुप केंद्र में सीआरपीएफ की अंतर बटालियन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन सीआरपीएफ के डीआईजी गोपाल लाल मीणा ने किया। समापन 22 अप्रैल को होगा। मौके पर डिप्टी कमांडेंट नियाज अहमद, सहायक कमांडेंट मनीष कुमार ,शाहिद मासूम, कुमार बृजेश सहित अन्य मौजूद थे।