पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2600 लोगों ने एप पर की गंदगी की शिकायत, जिसे 24 घंटे में साफ कर मूनक ने जीता बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक का खिताब

2600 लोगों ने एप पर की गंदगी की शिकायत, जिसे 24 घंटे में साफ कर मूनक ने जीता बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक का खिताब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत योजना के तहत मूनक को बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक से नवाजा गया है। 51 कर्मचारियों और 3 माह की मेहनत से इस खिताब को हासिल किया गया है। नगर पंचायत ने शहर के 26 सौ लोगों की गंदगी की शिकायत को 24 घंटे में साफ किया। सबूत के तौर पर तस्वीर को एप पर अपलोड किया तो 26 लोगों ने अपना अच्छा फीडबैक दिया।

प्रधान मंत्री स्वच्छ भारत योजना के तहत करवाए गए सर्वेक्षण 2018 के अनुसार 1 लाख से कम आबादी वाले 20 शहरों को चुना गया है। नाॅर्थ जोन में पंजाब के सिर्फ दो शहर पटियाला का भादसों और संगरूर का मूनक ही इस खिताब को हासिल कर सका है। 2011 जनगणना के दौरान मूनक की आबादी 18 हजार 147 थी। मौजूदा समय में इसकी आबादी 20 हजार है। देहाती क्षेत्र होने के बावजूद मूनक को बेस्ट सिटीजन फीडबैक का खिताब मिलने से लोग खुश हैं।

मूनक में डोर टू डोर गंदगी उठाने के लिए लगाई गई रेहड़ियां।

13 वार्ड को 13 सेक्टर में बांटा | शहर के 13 वार्ड में सफाई का जिम्मा 16 रेगुलर कर्मचारी और 22 ठेका आधारित कर्मचारियों पर था। शहर को साफ रखने के लिए नगर पंचायत ने हंस राज ट्रस्ट का सहयोग लिया। ट्रस्ट 13 कर्मचारी सूखे और गिले कूड़े को अलग करने के दिए थे। 28 रिक्शा रेहड़ी गंदगी उठाने को दी गई। 13 वार्ड को 13 सेक्टर में बांटा गया।

तीन महीने तक लोगों को जागरूक किया

इस योजना को लागू करने के लिए 3 महीने तक स्कूलों-कॉलेजों और मौहल्लों में सेमिनार करवाकर लोगों को एप डाउनलोड करने के लिए जागरूक किया था। लोगों ने पंचायत का पूरा सहयोग दिया। एप के माध्यम से नगर पंचायत को गंदगी की जानकारी मिलती रही तो तुरंत वहां सफाई करवा दी गई। - सतीश कुमार, ईओ, नगर पंचायत।

शहर को खुले में शौच मुक्त किया

शहर में 9 पब्लिक शौचालय बनाकर शहर को खुले में शौच मुक्त किया गया है। स्वच्छ भारत की मुहिम को आगे भी जारी रखेंगे। मूनक को पूरे देश में सबसे स्वच्छ शहर घोषित करवा कर ही दम लेंगे। जगदीश गोयल, प्रधान, नगर पंचायत।

3700 ने एप को डाउनलोड किया

स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पंचायत की ओर से तीन माह पहले सर्वे कर लोगों को जागरूक किया गया था कि सफाई प्रबंधों की शिकायत के लिए स्वच्छ मोचा एप डाउनलोड़ करें जिस पर मौके की तस्वीरों को खींच कर सफाई की शिकायत की जा सकती है। जिसके बाद 3700 लोगों ने एप को डाउनलोड किया। 2600 लोगों ने तस्वीरें डाल कर सफाई प्रबंधों की शिकायत दर्ज करवाई गई। नगर पंचायत के पास शिकायत पहुंचने के 24 घंटे के भीतर सफाई करके मौके की तस्वीरों को एप पर अप लोड किया गया। ऐसे में 2600 लोगों ने अच्छा फीडबैक दिया है।

खबरें और भी हैं...