पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बार एसोसिएशन मूनक के सदस्यों ने जज राज शेखर अत्री को किया सम्मानित

बार एसोसिएशन मूनक के सदस्यों ने जज राज शेखर अत्री को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बार एसोसिएशन मूनक के प्रधान अवनीश जोशी की प्रधानगी में एक कार्यक्रम करवाया गया। इसमें बार एसोसिएशन मूनक के सदस्यों ने पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ हाईकोर्ट के जज राजशेखर अत्री को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मूनक के वकीलों ने जज राजशेखर अत्री के साथ अपने विचारों को सांझा किया। समागम को संबोधित करते जज राज शेखर ने वकीलों को समाज के विकास में योगदान डालने की प्रेरणा दी। इस मौके पर बार एसोसिएशन मूनक के प्रधान अवनीश जोशी ने आए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट तेज प्रताप सिंह, अतिरिक्त सिविल जज मूनक पुष्पा रानी, डिप्टी एडवोकेट जनरल चंडीगढ़ अशोक सिंगला, वकील सुशील अत्री, रवि राज शर्मा और हरिंदर सिंह लाली उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...