पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पोषण दिवस पर महिलाओं की फलों से गोद भरी

पोषण दिवस पर महिलाओं की फलों से गोद भरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूनक| बाल विकास विभाग की ओर से डॉ. भीम राव अंबेडकर के जन्म दिवस को पोषण दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिलाओं की फलों से गोद भरी गई। गर्भवती महिलाओं को सेहत सुविधाओं की जानकारी देते हुए हरविंदर कौर तूर व मनप्रीत कौर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को सिविल अस्पताल से मिलती आयरन की गोलियों का इस्तेमाल करना चाहिए। हरी सब्जियां व पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए, ताकि गर्भ में पल रहे बच्चे का सही तरीके से विकास हो सके। इस मौके पर पार्षद रघुवीर सैनी, परमजीत कौर, लखविंदर कौर, निर्मला देवी, उर्मिला देवी, मंजू सचदेवा, संतोष रानी, सुखवंत कौर आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...