पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विभिन्न मामलों में 60 किलो भुक्की व 46 बोतल शराब बरामद

विभिन्न मामलों में 60 किलो भुक्की व 46 बोतल शराब बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर |पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 60 किलो भुक्की व 46 बोतल शराब ठेका देसी बरामद कर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना सिटी सुनाम के सहायक थानेदार जानपाल सिंह ने सीतसर मंदिर के नजदीक रघवीर सिंह निवासी फलेड़ा से 60 किलो भुक्की बरामद की है। दूसरे मामले में थाना लहरा के हवलदार रघवीर सिंह ने नाकाबंदी के दौरान गांव कोटला लहल में सुखजीत सिंह निवासी बखौरा कलां से 18 बोतल शराब ठेका देसी हरियाणा मार्का बरामद की है। तीसरे मामले में थाना मूनक के हवलदार तरसेम लाल गांव मूनक की सीमा घगर पुल पर मौजूद थे। इस दौरान टोहाना साइड से आ रहा एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर पीछे ही रूक गया व मोटरसाइकिल छोड़ कर मौके से फरार हो गया। मोटरसाइकिल की चेंकिंग करने पर उसमें से 28 बोतल शराब ठेका देसी की बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...