10वीं के प्रबल ने नगर में पाया प्रथम स्थान
प्रतीक प्रजापति
मूंदी | सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र प्रबल पिता महेश भागवान ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में नगर में प्रथम स्थान बनाया। कक्षा 12वीं में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक स्कूल की पूर्णिमा विरेंद्र राजपूत ने 91 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान पाया। सेंट मेरीस कान्वेंट स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 29 में से 20 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी और नौ द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। बीड़ की हर्षिता पिता भगवान यादव ने कक्षा 10वीं में 93.8 प्रतिशत अंक के साथ नगर में दूसरा स्थान पाया। वासु पिता त्रिलोकचंद मंसारे ने 90.6, आस्था अरुण राठौर ने 90.4, सुशील पिता नरेंद्र तावड़ा ने 90.2, सरस्वती शिशु मंदिर की भूमि लौवंशी ने 93, सौरभ चौहान ने 91.6 और आशादेवी पब्लिक स्कूल के विकास पिता बालकृष्ण खेड़े ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
आस्था राठौर
वासु मंसारे
सुशील तावड़ा
विकास खेड़े
वैष्णवी कोठारी
सार्थक अग्रवाल
हर्षिता यादव
स्वाति जादम
प्रिया राजपूत
भूमि लौवंशी