उपार्जन केंद्र पर चना खरीदी शुरू, 150 वाहनों में 3 हजार क्विंटल उपज लाए
मूंदी | नगर की उप मंडी स्थित उपार्जन केंद्र पर मंगलवार को चना खरीदी शुरू हो सकी। सोमवार को खरीदी नहीं होने से किसानों ने वाहनों में रात बिताई। एसडीएम के निर्देश पर यहां रखा चने का स्टॉक हटाने के बाद खरीदी शुरू की गई। मंगलवार को बीड़ और मूंदी साेसायटी द्वारा तौल कांटा लगाकर खरीदी की गई। किसान 150 वाहनों में करीब तीन हजार क्विंटल उपज लेकर पहुंचे। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक रोहित देवल ने बताया मंगलवार से खरीदी शुरू की गई। इससे किसानों को राहत मिली है।